स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में शिक्षको के लिए होगी भर्तियां, ऐसे करे आवेदन

Share this

NV News:-    संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई में शिक्षण सत्र 2022-23 हेतु सामाजिक विज्ञान  और अंग्रेजी विषय के लिए अस्थाई पद के लिए किया जायेगा। शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार का यह सुनहरा अवसर है

15 जून को वॉक इन इंटरव्यू और साक्षात्कार

आवेदक 15 जून को 10.30 बजे से आवेदन फार्म एवं मूल प्रमाण ho व अन्य अभिलेखों का सत्यापन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर में कक्ष क्रमांक 74 में करा सकते हैं। साक्षात्कार मुख्य कार्यापालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा।

आवेदन की प्रक्रिया पूर्णता ऑफलाइन होगा

इच्छुक अभ्यर्थि निर्धारित प्रपत्र में आवेदन फिल कर मूल प्रमाण पत्र व अभिलेखो तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में वॉक इन इन्टरव्यू स्थल में उपस्थित होना है। स्पीड पोस्ट, रजिस्टर डाक और साधारण पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से भेजें आवेदन को मान्य नही किया जायेगा, अर्थात; आवेदक को फार्म ऑफलाइन ही जमा करना होगा। निर्धारित समय के बाद जमा आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Share this

You may have missed