Road Accident: दिल दहलाने वाला सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर बैरिकेड से टकराई बाइक, युवक के पेट में घुसा लोहे का पाइप…NV News

Share this

NV News बिलासपुर न्यूज़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देर रात एक खौफनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बिलासपुर से जारहागांव लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सकरी और पेंडारी के बीच मुख्य मार्ग पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से सीधे जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त और भीषण थी कि बैरिकेड में लगा लोहे का एक मोटा पाइप बाइक चला रहे युवक के पेट के आर-पार हो गया। वहीं, हादसे में बाइक के पीछे बैठे उसके दोनों साथी भी छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया और तत्काल बिलासपुर पुलिस व डायल-112 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बैरिकेड के पाइप को काटकर घायल युवक को निकाला गया। सभी घायलों को नाजुक हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share this

You may have missed