Accident News : सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने तीन मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत; पुलिस जांच में जुटी…NV News

Share this

NV News रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेरीखेड़ी रेलवे ओवरब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर काम कर रहे तीन मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में राजस्थान के रहने वाले दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के श्यारोली क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान कपिल सैनी उर्फ गोलू (24) और पिंटू माली (45) के रूप में हुई है, जबकि घायल हुए तीसरे मजदूर का नाम थनवा है। ये सभी मजदूर सड़क पर निर्माण या अन्य कार्य में जुटे हुए थे।

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

Share this

You may have missed