रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, जोन-8 में 8 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसर सील…NV News

Share this

टैक्स बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त Vishwadeep के आदेश पर की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित बकायादारों को पहले डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाकर वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक-1 और पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक-2 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए संबंधित परिसरों पर ताला लगाकर सीलबंदी कर दी।

नगर निगम के अनुसार वार्ड-1 क्षेत्र में प्रीतम सिंह जीत सिंह, अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी, हरवंश सिंह, महेंद्र सिंह, सुरजीत कौर, राहुल धारीवाल, आदिल खान, सुरेंद्र सिंह और गुरविंदर सिंह सहित कई बकायादारों पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया था। इनमें कुछ पर पांच लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया थी।

वहीं वार्ड-2 क्षेत्र में बड़े बकायादार हैदर रजा द्वारा अपनी संपत्ति का कर अधिरोपित नहीं कराया गया था। इस कारण नगर निगम की टीम ने उनके व्यवसायिक परिसर को भी तत्काल ताला लगाकर सील कर दिया।

जोन-8 की जोन कमिश्नर Rajeshwari Patel और सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने बताया कि आगे भी बकाया टैक्स नहीं चुकाने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने सभी बकायादारों से जल्द से जल्द बकाया राशि जमा कराने की अपील की है।

Share this

You may have missed