Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल…NV News

Share this

Raipur Road Accident। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते सड़क पर मौजूद दोनों महिलाएं हादसे की चपेट में आ गईं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल दोनों महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार कार सवार की तलाश में जुटी है। फिलहाल हादसे की परिस्थितियों और आरोपी चालक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

Share this

You may have missed