Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार…NV News

Share this

Manendragarh Murder। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे द्वारा अपने पिता पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर चोट लगने के बाद पिता की मौत हो गई। घटना जनकपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है।

पुलिस के अनुसार, भगवानपुर निवासी 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह का अपने पिता बिरन सिंह के साथ पारिवारिक विवाद हुआ था। विवाद के दौरान वंश बहादुर ने लाठी से पिता पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बिरन सिंह की मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए गांव में ही छिपने का प्रयास करता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद जनकपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और गांव में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। मामले में पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share this

You may have missed