Raipur Lab Attendant Exam 2026: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा कल; रायपुर के 52 केंद्रों पर 16,987 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग होगी अनिवार्य…NV News

Share this

NV News 25 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं), रायपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक (PSLA-26) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार, 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। रायपुर जिले में परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की ब्रीफिंग मीटिंग, दिए गए सख्त निर्देश

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने केंद्राध्यक्षों, नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग बैठक ली।

कड़े सुरक्षा इंतजाम और गाइडलाइन:

अनिवार्य फ्रिस्किंग: परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच (Frisking) की जाएगी।

समय पर प्रवेश: अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचने की हिदायत दी गई है।

प्रतिबंधित सामग्रियां: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और चीटिंग मटेरियल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

पहचान पत्र जरूरी: मूल फोटो युक्त पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि) और ई-एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

प्रशासन पूरी तरह तैयार

अपर कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्षों को पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था, प्रकाश और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हर परीक्षा केंद्र में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।

Share this

You may have missed