Crime Update: रायपुर में 53 लाख रुपये की उठाईगिरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार….NV News

Share this

NV News रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कपड़ा कारोबारी के 53 लाख रुपये से भरे बैग की उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष यदु (39) और कमलेश कुशवाहा (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी 53 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों के तीन बैंक खाते भी फ्रीज कराए गए हैं। यह घटना रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास हुई थी।

 

पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र नगर निवासी किशोर बलवानी पंडरी कपड़ा मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान संचालित करते हैं। 9 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे वह अपनी एक्टिवा से दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। उनके वाहन के सामने वाले पायदान पर सफेद कपड़े के बैग में 53 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी।

 

सुबह करीब 11:45 बजे किशोर बलवानी कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास अप्पू पान ठेला के सामने अपनी एक्टिवा खड़ी करके पान खाने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे, तो वाहन के पायदान पर रखा नकदी से भरा बैग गायब मिला। अज्ञात आरोपी बैग और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने नकदी बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के तीन बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है। इस कार्रवाई से 53 लाख रुपये की उठाईगिरी के मामले का खुलासा हु

आ है।

Share this

You may have missed