Railway news: 1 जनवरी 2026 से बदलेगी रेलवे समय-सारणी, 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनों का समय होगा तेज
Share this
रायपुर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न सेक्शनों में आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ करते हुए नई समय-सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह नई रेलवे समय-सारणी 1 जनवरी, 2026 से लागू होगी।
रेलवे द्वारा गाड़ियों के परिचालन में प्रस्थान से लेकर आगमन तक के समय को कम करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इन निरंतर सुधारात्मक कार्यों के चलते विभिन्न सेक्शनों में मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में 10 से 25 मिनट तक, जबकि पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट तक की समय बचत होगी।
इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी 1 जनवरी, 2026 से लागू होने वाली नई समय-सारणी के तहत इस रेलवे ज़ोन से चलने वाली एवं होकर गुजरने वाली अप एवं डाउन दिशा की कुल 55 ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, 55 एक्सप्रेस गाड़ियों और 8 पैसेंजर ट्रेनों की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है, जबकि अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों की समय-सारणी यथावत रहेगी। यात्रियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
55 एक्सप्रेस गाड़ियों की नयी समय सारणी इस प्रकार है

