Political News: क्रिसमस बयान पर टीएस सिंहदेव घिरे, भाजपा मंत्रियों के तीखे हमले
Share this
रायपुर। क्रिसमस त्यौहार के विरोध के बीच प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के बयान ने सियासी विवाद को और हवा दे दी है। सिंहदेव द्वारा क्रिसमस पर ट्री सजाने और बजरंग दल को आमंत्रित करने की बात कहे जाने के बाद भाजपा नेताओं ने उन पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं।
क्रिसमस बयान पर भाजपा मंत्रियों का हमला, कांग्रेस की चुप्पी
भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने टीएस सिंहदेव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर साल क्रिसमस मनाते हैं, रोजा रखते हैं और रमजान भी मनाते हैं। नेताम ने दावा किया कि सिंहदेव शेरवानी-कुर्ता और टोपी पहनकर नमाज भी अदा करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएस सिंहदेव ईसाई और मुस्लिम वोटों के सहारे चुनाव जीतते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सिंहदेव कट्टरपंथियों की सूची में शामिल नहीं हैं। नेताम के अनुसार, टीएस सिंहदेव की राजनीतिक विश्वसनीयता धीरे-धीरे खत्म हो रही है।
वहीं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भी टीएस सिंहदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही क्रिसमस मनाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि बजरंग दल न तो पहले कभी इस तरह के आयोजनों में शामिल हुआ है और न ही भविष्य में होगा। तोखन साहू ने यह भी कहा कि धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।
