पक्का मकान मिलने से बदली विनोद गजभिये की जिंदगी; प्रधानमंत्री आवास योजना से खुशहाल हुआ परिवार…NV News
Share this
NV News- रायपुर के अशोक नगर, गुढ़ियारी में रहने वाले विनोद गजभिये के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 (PMAY-U 2.0) का ‘बीएलसी’ (लाभार्थी आधारित निर्माण) घटक एक नई उम्मीद बनकर आया है। पहले जहाँ उनका जीवन कच्चे घर में संघर्षों के बीच बीत रहा था, वहीं अब पक्के मकान ने उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान दिया है।
जीवन में आया बड़ा बदलाव:
विनोद गजभिये ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कच्चे मकान में रहना एक बड़ी चुनौती थी, खासकर बारिश के मौसम में पानी टपकने का डर हमेशा बना रहता था। परिवार में अकेले कमाने वाले विनोद के लिए अपने तीन बच्चों के साथ जीवन बसर करना कठिन था। पक्का मकान मिलने के बाद अब उनके परिवार के लिए यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि ‘सुकून की छत’ है।
परिवार की प्रतिक्रिया:
आत्मसम्मान में वृद्धि: उनकी बहू ने बताया कि पक्का मकान बनने से समाज में उनके परिवार की अहमियत बढ़ी है, और लोग अब उन्हें अलग नजरिए से देखते हैं।
बढ़ा आत्मविश्वास: विनोद की बेटी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने दोस्तों को घर बुलाने में झिझक नहीं होती। अपना पक्का घर होने से उनमें गर्व का अहसास बढ़ा है।
अनेक योजनाओं का मिला लाभ:
विनोद गजभिये ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आवास योजना के साथ-साथ उनके परिवार को अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है:
महतारी वंदन योजना: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक।
अमृत मिशन: बुनियादी सुविधाओं में सुधार।
आयुष्मान कार्ड: स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच।
एलईडी बल्ब: बिजली की बचत।
छात्रवृत्ति: बच्चों की शिक्षा में सहयोग।
