Pharmacist Exam: इस दिन होगी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा, जानें पूरी डिटेल…NV News

Share this

NV News – छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है। यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिससे राज्य के हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी अपडेट मिली है।

यह परीक्षा स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के अंतर्गत फार्मासिस्ट ग्रेड-2 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। पहले यह परीक्षा वर्ष 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर नई तारीख अप्रैल 2026 तय की गई।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे। हाल ही में एडमिट कार्ड जारी होने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।

CG Vyapam द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल महीने में कई अन्य भर्ती परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Share this