Operation Nischay Balodabazar: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत 15 लाख के गांजा के साथ 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पत्रकार का साथी होने का हवाला देकर बचते थे आरोपी
Share this
NV News: बलौदा बाजार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत सिमगा पुलिस ने महासमुंद और बिलासपुर पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ओडिशा से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) अवैध गांजा ले जा रहे 7 शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी स्थानीय स्तर पर पत्रकार के सहायक के रूप में जुड़ा हुआ था और पुलिस चेकिंग के दौरान इसी पहचान का धौंस दिखाकर बचने का प्रयास करता था।
पायलट वाहन आगे चलाकर करते थे रेकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को सिमगा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर यूपी ले जाया जा रहा है। इस गिरोह का तरीका बेहद शातिर था; तस्कर पुलिस की गतिविधियों की रेकी करने के लिए स्विफ्ट कार के आगे-आगे एक बलेनो कार को ‘पायलट वाहन’ के रूप में दौड़ा रहे थे। संयुक्त पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर इस अंतरराज्यीय गिरोह को दबोच लिया और उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये का गांजा व वाहन जब्त कर लिए।

