नगर निगम जोन कमिश्नर ने सी एंड डी प्लांट और ट्रांसफर स्टेशन का किया औचक निरीक्षण; स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर दिए कड़े निर्देश…NV News
Share this
NV News Raipur – स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 को लेकर रायपुर नगर पालिक निगम ने अपनी प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन 8 की कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के अंतर्गत जरवाय स्थित सी एंड डी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और ट्रांसफर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभाग के कार्यपालन अभियंता, उपअभियंता और जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति में पूरे प्लांट की जमीनी हकीकत का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर ने प्लांट की कार्यप्रणाली और ट्रांसफर स्टेशन में कचरा निपटान की व्यवस्था की विस्तृत स्थल समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर से निकलने वाले मलबे और निर्माण सामग्री के मलबे का वैज्ञानिक तरीके से त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के मापदंडों के अनुरूप कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रक्रियाओं को पूरी पारदर्शिता व गति के साथ पूरा किया जाना चाहिए।
जोन कमिश्नर ने पर्यावरण सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जोन 8 के अंतर्गत आने वाले सभी 7 वार्डों में स्वच्छता और सुंदरीकरण के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य और सफाई अमले को वार्डों में नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाने तथा कचरा कलेक्शन व परिवहन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कहा ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सके।
