Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ्तार…NV News

Share this

NV News मुंगेली। जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले बालिका के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक घर ले जाने और नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद उसके साथ दैहिक शोषण करने का आरोप है।

मामले में पुलिस ने साहिल यादव (19 वर्ष) और प्रहलाद धुरी (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सहेली के घर से लौटते समय रोका

पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर 2026 की है। नाबालिग बालिका अपनी सहेली के घर से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा धमकी दी कि यदि वह अपने घर गई तो उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे।

धमकी से डरकर नाबालिग अपने घर नहीं गई और सकरी होते हुए रतनपुर मंदिर चली गई। अगले दिन 30 सितंबर की शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौटी, तब दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए।

Share this