छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल: 25 अधिकारियों के तबादले
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए प्रदेशभर के 25 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ये आदेश जारी किए गए हैं।
जांजगीर-चांपा जिले में नए खनिज अधिकारी के रूप में हेलेंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है। वहीं वर्तमान खनिज अधिकारी अनिल साहू का तबादला कर उन्हें सरगुजा भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों का मुख्य मकसद विभाग में पारदर्शिता बढ़ाना, कार्यकुशलता में सुधार करना और खनिज गतिविधियों पर बेहतर निगरानी स्थापित करना है। माना जा रहा है कि नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय कार्यों की रफ्तार और तेज होगी।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार सभी अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। विभाग को उम्मीद है कि यह कदम खनन क्षेत्र की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
