Korba shocking news: ऑटो चालक से विवाद के बाद महिला ने सड़क पर उतारे कपड़े

Share this

कोरबा। कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अचानक सार्वजनिक स्थान पर अपने कपड़े उतारकर हंगामा कर दिया। घटना के समय महिला का छोटा बच्चा भी उसके साथ मौजूद था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग बेहद हैरान और परेशान नजर आए। यह पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे के साथ एक ऑटो में यात्रा कर रही थी। सफर के दौरान किसी बात को लेकर महिला और ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर महिला ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास ऑटो से उतर गई और अचानक कपड़े उतारते हुए सड़क पर ही हंगामा करने लगी। इसके बाद वह बच्चा लेकर चौराहे की ओर बढ़ी और राहगीरों पर अपशब्द भी कहे।

 

फिलहाल महिला की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है, न ही यह पता चल सका है कि वह किस इलाके की रहने वाली है। वहीं, ऑटो चालक की पहचान भी सामने नहीं आई है, जिसके कारण पूरा मामला रहस्यमय बना हुआ है।

 

इस घटना से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कथित ऑटो चालक के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आज़म खान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद किस ड्राइवर से हुआ था, लेकिन जैसे ही पुष्टि होगी, संबंधित चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि इस मामले में अब तक न तो थाना स्तर पर और न ही किसी चौकी में कोई शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की शिकायत मिलती है, तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

 

Share this