भारत जोड़ो यात्रा: भारत जोड़ो यात्रा का आज 50 वां दिन, गोलापल्ली से शुरू हुआ यात्रा, राहुल गांधी ने कहा दुनिया के सबसे बड़े अमीर और सबसे ज्यादा बेरोजगार एक ही देश में कैसे हुआ- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News तेलंगाना: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 50वां दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोलापल्ली से पदयात्रा शुरू की. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकारों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास एक दुर्लभ उपलब्धि है। हमारे पास दुनिया के सबसे अमीर लोग हैं। लेकिन हमारे पास बेरोजगारों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है।

इससे पहले शनिवार को सभी को चौंका दिया। अपनी पद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने तेलंगाना के भद्राचलम में आदिवासी समाज के साथ डांस किया। उन्होंने इसका वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें वह आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हमारे आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। आगे कहा, आदिवासी महिलाओं के साथ कोम्मू कोया लोकनृत्य का आनंद लिया। उनकी कला, उनके मूल्यों को व्यक्त करती है, जिनको हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।” इस दौरान राहुल गांधी आदिवासी टोपी पहने नजर आ रहे हैं।

Share this

You may have missed