ब्रेकिंग न्यूज: सड़क पर पार्किंग रोककर जन्मदिन मनाना, केक काटने वालों पर होगी कार्यवाही, आईजी रतनलाल डांगी ने एसपी को दिए निर्देश- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News बिलासपुर : IG रतनलाल डांगी  ने सड़क पर केक काटने और रास्ता रोकने वालों के खिलाफ अब कड़ा फैसला लिया है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करने IG ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं. बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने एक आदेश जारी करते हुए रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि अब से सड़कों पर केक नहीं काटा जाए.केक काटने वाले और जिसका जन्मदिन रहेगा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रास्ता रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

हथियारों के साथ वीडियो फोटो अपलोड करने पर भी कार्रवाई : 

यही नहीं आईजी ने यह भी फरमान जारी किया है कि सोशल मीडिया पर बन्दूक ,तलवार और चाकू से काटकर वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं आईजी ने पत्र में सीधे और साफ लिखा है कि सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुंचा तो सीधे संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरेगी. जिसके जिम्मेदार थानेदार होंगे. जिनके क्षेत्र में केक काटा जाएगा. वहीं IG रतन लाल डांगी ने बताया कि ” लगातार हो रही घटनाओं और हुड़दंग से लोग परेशान हैं. जिनकी शिकायत लगातार आ रही है.लोग बताते है कि सड़क पर जन्मदिन मनाने की वजह से सड़क जाम हो जाता है. आने जाने में काफी दिक्कत होती है. जिसके मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है।”

आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें.साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर चौक चौराहों पर खड़े होने वाले मनचले लड़को और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करे ताकि किसी भी चौक पर भीड़ न लगे इसका खास ख्याल रखे।

 

Share this

You may have missed