‘प्यार और पैसे’ का हाई-प्रोफाइल विवाद: DSP पर कारोबारी ने लगाए 2 करोड़ ऐंठने के आरोप, दोनों पक्षों की शिकायतें थाने में

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक महिला पुलिस अधिकारी और होटल कारोबारी के बीच ‘प्यार और पैसे’ का हाई-प्रोफाइल विवाद इन दिनों चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। कथित प्रेम संबंध, लाखों की लेन-देन और धोखाधड़ी के आरोपों ने पूरे मामले को सनसनीखेज मोड़ दे दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों के व्हाट्सऐप चैट तेजी से वायरल हो रहे हैं, वहीं पुलिस भी अभी तक किसी ठोस कार्रवाई से बचती दिख रही है।

अफेयर, महंगे तोहफे और लग्जरी लाइफ स्टाइल का रिश्ता

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में पदस्थ रही DSP कल्पना वर्मा और होटल कारोबारी दीपक टंडन के बीच लंबे समय से नज़दीकियों की चर्चा थी। कारोबारी शादीशुदा था, लेकिन वह कथित तौर पर कल्पना से इतना प्रभावित था कि अपनी पत्नी से अलग होने तक के लिए तैयार हो गया था।

दोनों के रिश्ते में महंगे गिफ्ट, कार, डायमंड ज्वेलरी और कैश ट्रांजैक्शन्स शामिल रहे। कारोबारी का दावा है कि इस दौरान उसने करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन अब रिश्ता टूटने के बाद उसने धोखे का आरोप लगाया है।

होटल की डील से बिगड़ी कहानी

विवाद तब बढ़ा जब VIP रोड स्थित एक होटल की खरीद को लेकर दोनों के बीच मतभेद पैदा हुए।

कारोबारी का आरोप है कि होटल खरीदने के लिए पैसा उसने लगाया, लेकिन होटल DSP के भाई राकेश वर्मा के नाम पर चलाया जा रहा है।

लेन-देन के दौरान जारी चेक बाउंस होने पर राकेश वर्मा ने कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR भी दर्ज करा दी।

कारोबारी का आरोप – “प्यार के नाम पर 2 करोड़ ऐंठे”

दीपक टंडन का आरोप है कि DSP कल्पना वर्मा ने प्यार का भरोसा देकर उससे करोड़ों रुपए वसूले।

उसके मुताबिक—

कैश

महंगी कार

डायमंड ज्वेलरी

लग्जरी लाइफस्टाइल

सब कुछ उसके पैसे से हुआ।

टंडन का कहना है कि जब उसने रिश्ता खत्म होने पर खर्चों का हिसाब मांगा, तब विवाद खुलकर सामने आया।

शिकायतें थाने में, पुलिस असमंजस में

दोनों पक्षों की शिकायतें थाने तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कारोबारी का कहना है कि निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर वह राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी शिकायत सौंपने की तैयारी कर चुका है।

 

कैसे शुरू हुई थी दोस्ती?

2021 में DSP कल्पना वर्मा महासमुंद में पदस्थ थीं।

एक म्यूचुअल फ्रेंड ने पहली मुलाकात कराई।

कुछ दिनों में नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत बढ़कर रिश्ते में बदल गई।

फिर रायपुर ट्रांसफर के बाद दोनों रोज़ मिलते थे और साथ घूमने-फिरने लगे।

कारोबारी के मुताबिक, कल्पना ने अपने भाई के रोजगार के लिए उससे कई बार आर्थिक मदद मांगी थी।

 

Share this

You may have missed