Mungeli News :शांतम धाम नगर के नामकरण पर हुआ भव्य आयोजन, एकजुटता और स्वच्छता का लिया संकल्प
Oplus_131072
Share this
Mungeli News: ग्राम रामगढ़ में नहर रोड से पुलिस लाइन मार्ग पर स्थित शांतम धाम नगर(Shantam Dham’ township)के नामकरण के अवसर पर स्थानीय लोगों की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता, स्वच्छता और नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष कुँवर सिंह के नेतृत्व में संदीप पाठक, थानू साहू, प्रवीण तिवारी, राजू साहू, मोनू उइके, ओमप्रकाश निर्मलकर, भवानी साहू, रविशंकर राजपूत, सागर पाठक, दिनेश निर्मलकर, दिलीप साहू, लक्ष्मण साहू, दिल हरण साहू एवं रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि नगर की पहचान केवल उसके नाम से नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के प्रेम, सहयोग और एकता से बनती है।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का सहयोग सराहनीय रहा। शांतम धाम नगर का यह नामकरण क्षेत्र में नई पहचान, सामाजिक सद्भाव और विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

