Road Accident: कार और बाइक में भीषण टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत; युवक और दो बच्चे घायल….NV News
Share this
NV News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मां और बच्चों को लेकर जा रहा था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी मां और दोनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। जब उनकी बाइक बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास पहुँची, तभी सामने से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे।
इस हादसे में महिला की जान चली गई, वहीं युवक और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

