ढोंगी बाबा ने युवती की मां को मंदिर भेजा और बेटी के साथ की दरिंदगी, झाड़फूंक के नाम पर दिया जघन्य वारदात को अंजाम…NV News

Share this

NV News- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से अंधविश्वास और हैवानियत का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक ढोंगी बाबा ने तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक के बहाने एक परिवार को अपनी साजिश का शिकार बनाया। आरोपी बाबा ने घर पहुंचकर युवती की मां को झांसा दिया कि वह उसकी बेटी पर ऐसा चमत्कारी टोटका कर देगा, जिससे उसकी जल्द ही अच्छी नौकरी लग जाएगी और शादी के लिए बेहतरीन रिश्ते आने लगेंगे। अंधविश्वास के फेर में आकर पीड़िता की मां ढोंगी बाबा की बातों में आ गई।

साजिश को अंजाम देने के लिए शातिर ढोंगी बाबा ने सबसे पहले युवती को नहाने के लिए भेजा। इसके बाद उसने युवती की मां को गुमराह करते हुए कहा कि इस उपाय की सफलता के लिए उन्हें तुरंत पास के हनुमान मंदिर जाकर चावल के 151 दाने चढ़ाने होंगे। इतना ही नहीं, उसने घर में मौजूद युवती की छोटी बहन को भी किसी बहाने से घर से बाहर भेज दिया। जैसे ही पीड़िता की मां और छोटी बहन घर से दूर गए, सूने मकान का फायदा उठाकर ढोंगी बाबा ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ जबरन गलत काम किया।

जब पीड़िता की मां मंदिर से वापस लौटी, तब बदहवास हालत में युवती ने रोते हुए अपनी मां को ढोंगी बाबा की इस घिनौनी करतूत की जानकारी दी। सच सामने आते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद पीड़ित परिवार तुरंत गांधीनगर थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी ढोंगी बाबा के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की विशेष टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Share this

You may have missed