छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल: पांचों संभागों में नए प्रभारी नियुक्त, संगठन में नई ऊर्जा की तैयारी

Share this

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में नई मजबूती और कार्ययोजनाओं को तेज़ करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पांचों संभागों के लिए मुख्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

जारी आदेश के अनुसार, नवीन मारकण्डेय को बस्तर संभाग का मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। वहीं यशवंत जैन अब बस्तर संभाग प्रभारी महामंत्री होंगे, जबकि हरपाल सिंह भामरा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर संभाग में अखिलेश सोनी को प्रभारी नियुक्त किया गया है और डॉ. राजीव सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी अब जगदीश रामू रोहरा संभालेंगे, जबकि अभिषेक शुक्ला को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह दुर्ग संभाग के नए प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही होंगे।

सरगुजा संभाग में संगठन की बागडोर अवधेश सिंह चंदेल को सौंपी गई है।

बीजेपी संगठन का कहना है कि इन नई नियुक्तियों से क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी के कामकाज में तेजी आएगी और आगामी रणनीतियों को मजबूती मिलेगी।

 

 

Share this

You may have missed