CJP का दावा: सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया; JP नड्डा ने की धरना खत्म करने की अपील…NV News
Share this
NV News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। CJP ने दावा किया है कि केंद्र सरकार की ओर से उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था। इस आमंत्रण के बाद CJP प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपनी मांगों को उनके सामने रखा।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी और आशुतोष रांका की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और इस मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत करने का आश्वासन दिया है। सौरव दास ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा की।
दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के जरिए इस बैठक की पुष्टि की है। हालांकि, सरकारी पक्ष के अनुसार बातचीत का प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों की ओर से आया था। जेपी नड्डा ने मामले के सकारात्मक समाधान का भरोसा देते हुए सभी प्रदर्शनकारियों से तुरंत अपना धरना समाप्त करने और आंदोलन वापस लेने की अपील की है।

