Bhanupratappur SSB News: कैंप में हवलदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत…NV News
Share this
NV News भानुप्रतापपुर। अंतागढ़ के पास कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में बताई जा रही है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
SSB कैंप में पदस्थ था हवलदार
जानकारी के अनुसार आनंद प्रकाश तिवारी कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। सोमवार को उसने कैंप परिसर में ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई।
अज्ञात कारणों से उठाया कदम
जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के बाद सामने आएगा पूरा घटनाक्रम
अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा अधिकारी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही जवान के आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

