Bear Attack News: जंगल में चार भालुओं ने दो युवकों पर किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल…NV News

Share this

NV News धमतरी। जिले में वन क्षेत्र के पास भालुओं के हमले की घटना सामने आई है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज स्थित तुमडीबहार इलाके में जंगल की ओर जा रहे दो युवकों पर अचानक चार भालुओं ने हमला कर दिया। घटना से दोनों युवकों में अफरा-तफरी मच गई।

अचानक सामने आए भालू

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक तुमडीबहार इलाके में जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका सामना चार भालुओं से हो गया। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाते, भालुओं ने उन पर हमला कर दिया।

एक युवक भागकर बचा

हमले के दौरान एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकलने में सफल रहा। वहीं दूसरे युवक पर भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों के लिए जंगली जानवरों की मौजूदगी को लेकर सतर्कता जरूरी हो गई है।

Share this