Raipur Gudhiyari Protest News: थाने में तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, 72 घंटे में भाजयुमो नेताओं की गिरफ्तारी की मांग…NV News

Share this

NV News रायपुर। गुढ़ियारी थाने में हुई तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में शहर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गुढ़ियारी थाने के सामने पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में हुई घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस ने 72 घंटे के भीतर भाजयुमो नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस थाने में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो घेराव की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री विजय शर्मा और स्थानीय भाजपा विधायकों के खिलाफ भी नारेबाजी की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शन से बढ़ा राजनीतिक तनाव

गुढ़ियारी थाने की घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी मांग स्पष्ट करते हुए प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Share this

You may have missed