कांग्रेस नेता ने एयर होस्टेस के घर में घुसकर बलात्कार किया, आरोपी गिरफ्तार- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News नई दिल्ली: दिल्ली के महरौली इलाके में एक एयरहोस्टेस के साथ रेप की घिनौनी वारदात सामने आई है. पुलिस ने शिकायत के बाद रेप के आरोपी कांग्रेस नेता हरजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रेप का आरोपी हरजीत यादव कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पीड़िता फ्रीडम फाइटर एंक्लेव में किराए के मकान में रहती है और एक बड़ी एयर लाइन्स कंपनी में एयर होस्टेस है. पीड़ित उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने लिए किराए का मकान तलाश रही थी. घर ढूंढने के दौरान ही करीब डेढ़ माह पहले उसकी मुलाकात हरजीत यादव से हुई।

पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को महरौली इलाके के एक फ्लैट से युवती की कॉल मिली कि उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला की आरोपी पीड़िता का जानकार है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही देर बाद आरोपी हरजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया. वह दिल्ली के खानपुर इलाके का रहने वाला है और खुद को खानपुर का ब्लॉक प्रमुख बताता है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी उसके फ्लैट पर शराब के नशे में आया और मारपीट की. इसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित लड़की आरोपी को करीब डेढ़ महीने से जानती है. प्रॉपर्टी के सिलसिले में ही आरोपी लड़की के टच में आया था. पीड़ित लड़की का कहना है कि वह एयरहोस्टेस है, पुलिस उसके बयान को वेरिफाई कर रही है।

पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर IPC की धारा 376, 323, 509, 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी हरजीत यादव को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this

You may have missed