महिला को शादी का प्रलोभन देकर,तीन साल तक दैहिक शोषण करने वाले,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

N.V. न्यूज़ दुर्ग : एक महिला को शादी का प्रलोभन देकर तीन साल तक उसका दैहिक शोषण करने वाले आरोपित को सुपेला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, गाली गलौज और धमकाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्‌मी नगर सुपेला निवासी महिला ने ग्राम डेरापुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी आरोपित गुड्डू खान (22) के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसकी फोन से आरोपित से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपित ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका दैहिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसने सुपेला थाना में शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।

Share this

You may have missed