UCC Update: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लेकर 27 अगस्त को होगा पहला बड़ा मंथन…NV News
Share this
NV News रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। UCC के प्रारूप को तैयार करने और इसके विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श के लिए 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 200 प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।
UCC के प्रारूप पर जुटेंगे विशेषज्ञ
राज्य सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय समिति की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के जानकारों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि UCC के प्रारूप को तैयार करते समय अलग-अलग पक्षों को समझा जा सके।
27 अगस्त की बैठक से आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
राज्य सरकार की यह बैठक UCC को लेकर शुरू की गई प्रक्रिया का महत्वपूर्ण शुरुआती चरण मानी जा रही है। बैठक में प्राप्त सुझावों और विचारों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सरकार का फोकस व्यापक चर्चा के जरिए समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने और संभावित प्रारूप को बेहतर तरीके से तैयार करने पर है।

