राजनांदगांव ब्रेकिंग: दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दोनो की मौत कई संदिग्ध हिरासत में- नववर्ष न्यूज

Share this

राजनांदगांव: गणेश चतुर्थी के पहले दिन राजनांदगांव में डबल मर्डर से सनसनी मच गई । घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुये है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नंदई चौक के पास आज सुबह साढ़े पांच बजे कुछ युवकों ने कन्हा सारथी और जितेंद्र साहू पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुये हमले में कान्हा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनो मृतक आदतन अपराधी थे, जिन पर जिले के कई थानों में अपराध दर्ज था।

राजनांदगांव सीएसपी आईपीएस गौरव ने बताया कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के मामले में फरार आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्या के कारनों का पता लगाया जा रहा है।

Share this

You may have missed