छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: मॉडल से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया- नववर्ष न्यूज

Share this

रायपुर: राजधानी के होटल बेबीलोन में मॉडल से दुष्कर्म करने वाले आरोपी साहिल जैन को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपी को पुलिस हैदराबाद से गिरफ्तार कर रायपुर ला रही है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दें कि 19 वर्षीय मॉडल ने तेलीबांधा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ मिलने राजधानी रायपुर स्थित होटल गई थी. उसका दोस्त अर्जेंट काम बताकर होटल से चला गया था, जिसके बाद आरोपी साहिल जैन ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था. पीड़िता की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साहिल जैन को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

Share this

You may have missed