Raipur Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन परिसर में किया श्रमदान…NV News

Share this

NV News रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता गतिविधियों में स्वयं भाग लेते हुए परिसर में श्रमदान किया।

राज्यपाल ने लोक भवन परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित किया और उसके उचित निपटान में सहभागिता की। इस दौरान लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई की।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन तक चलने वाला अभियान नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Share this