CGPSC Interview Update: राज्य सेवा परीक्षा-2025 का इंटरव्यू स्थगित, 265 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन भी टला….NV News
Share this
NV News रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। आयोग ने 20 विभागों के 265 पदों के लिए प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।
20 सितंबर से शुरू होनी थी प्रक्रिया
आयोग के 16 सितंबर को जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाना था। अब यह पूरी प्रक्रिया आगामी सूचना तक स्थगित कर दी गई है।
अपरिहार्य कारणों से लिया गया फैसला
CGPSC ने प्रक्रिया स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारण का हवाला दिया है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को नई तारीखों की जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
नई तारीख का करना होगा इंतजार
265 पदों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को अब संशोधित कार्यक्रम का इंतजार करना होगा। आयोग ने कहा है कि दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की नई तारीखें बाद में जारी की जाएंगी।

