Nagar Nigam Development Projects: कोरबा नगर निगम के 5 वार्डों को मिली ₹76 लाख के विकास कार्यों की सौगात; मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन…NV News
Share this
कोरबा न्यूज़: नगर पालिक निगम कोरबा के पांच वार्डों (वार्ड क्र. 61, 63, 64, 65 एवं 66) को शनिवार को कुल ₹76 लाख के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम व आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान ₹36.50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और ₹39.50 लाख के नए कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
लोकार्पित और भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्य:
लोकार्पण (₹36.50 लाख): वार्ड क्र. 65 भैरोताल में ₹16.58 लाख की लागत से शासकीय माध्यमिक शाला के नवीन भवन व शौचालय निर्माण तथा वार्ड क्र. 66 पंखादफाई में ₹20 लाख की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया।
भूमिपूजन (₹39.50 लाख):
वार्ड 65 भैरोताल में दुर्गा मंदिर परिसर, छत निर्माण व कांक्रीट कार्य (₹11.50 लाख) तथा आनंदनगर नवधा पण्डाल के पास मंच व शेड (₹8 लाख)।
वार्ड 61 खम्हरिया में सांस्कृतिक मंच (₹5 लाख)।
वार्ड 63 कुसमुण्डा प्रोजेक्ट में बालक-बालिका शौचालय (₹1.81 लाख) एवं वालबाड़ी अतिरिक्त कक्ष निर्माण (₹8.07 लाख)।
वार्ड 64 इमलीछापर परसाभांठा में मंच निर्माण (₹5 लाख)।
कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के संबोधन:
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में उद्योग, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ गरीब कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन हो रहा है।
महापौर संजूदेवी राजपूत: महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पिछले ढाई वर्षों में विभिन्न मदों से लगभग ₹1,000 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत कराए जा चुके हैं।
इस अवसर पर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

