नगर निगम जोन 7 का शनिवार स्पेशल अभियान; वार्ड 23 मोतीलाल नगर में 35 सफाई कामगारों के गैंग ने संभाला मोर्चा….NV News

Share this

NV News रायपुर न्यूज़: रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की गई। इसके तहत शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 के मोतीलाल नगर क्षेत्र में 35 सफाई कामगारों के विशेष गैंग द्वारा सघन सफाई अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान की खासियत यह है कि इसमें जोन 7 के प्रत्येक वार्ड से 5-5 सफाई कामगारों को मिलाकर 35 मजदूरों की एक समर्पित टीम (विशेष गैंग) बनाई गई है। नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब से प्रत्येक शनिवार को जोन के किसी एक वार्ड का चयन कर इस 35 सफाई कामगारों की टीम से वृहद स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

शनिवार को वार्ड 23 के मोतीलाल नगर में चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने नगर निगम जोन 7 की जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही स्वयं मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू एवं जोन स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जोन कमिश्नर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को वार्डों को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

Share this

You may have missed