केंद्रीय मंत्री तोखन साहू: ‘मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल’, 2047 तक भारत को सुपरपावर बनाने का खुला चैलेंज!…NV News
Share this
NV News- छत्तीसगढ़ के कोरबा में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने एक हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के ऐतिहासिक फैसलों, जनकल्याणकारी योजनाओं और ‘विकसित भारत’ के महासंकल्प पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि इन 12 वर्षों में देश ने केवल विकास नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है।
प्रेस वार्ता के दौरान तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीते 12 साल देश में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता को समर्पित रहे हैं। केंद्र सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि योजनाएं अब सीधे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भ्रष्टाचार के पहुंच रही हैं। इसी मजबूत इच्छाशक्ति के कारण आज देश के करोड़ों गरीब और वंचित नागरिकों के जीवन स्तर में एक क्रांतिकारी और सकारात्मक बदलाव आया है।
केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी फ्लैगशिप योजनाओं की सफलता के आंकड़े भी सामने रखे। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और जन-धन योजना ने भारत को पूरी दुनिया में डिजिटल भुगतान का लीडर बना दिया है। तोखन साहू ने दावा किया कि साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र और वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए सरकार जनभागीदारी के साथ विकास के इस अभियान को और तेज करेगी। इस मौके पर भारी संख्या में पत्रकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

