YOGA RECORD : योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; ऐतिहासिक पहल में सहभागी बनेगा जशपुर, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में मुख्य आयोजन!…NV News

Share this

NV News, रायपुर: आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) तय की गई है। इसी कड़ी में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला भी एक ऐतिहासिक पहल का गवाह बनने जा रहा है।

इस बार 14 जून 2026 को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र के माध्यम से देश भर से अधिकतम लोगों को एक साथ जोड़कर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाने का महाप्रयास किया जाएगा। आयुष विभाग इस मुहिम में जशपुर के नागरिकों को बड़े पैमाने पर जोड़ने के लिए व्यापक पंजीयन अभियान चला रहा है। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक लोग टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं।

इसके बाद, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य अवसर पर 21 जून 2026 को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मुख्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की भारी मौजूदगी रहेगी। आयुष मंत्रालय ने इन कार्यक्रमों के डॉक्यूमेंटेशन के लिए ‘योग संगम पोर्टल-2026’ भी शुरू किया है, जहां सभी विभाग अपने आयोजनों की तस्वीरें और विवरण अपलोड कर सकेंगे। आयुष विभाग ने प्रदेश की जनता से इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर योग सत्र में शामिल होने की अपील की है।

Share this

You may have missed