सनसनीखेज वारदात: आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम…NV News

Share this

NV News- Dhamtari Youth Mysterious Death: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरफतराई में उस समय अचानक भारी सनसनी और हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के ही शासकीय आंगनबाड़ी भवन की छत पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान सोनू यादव (निवासी हरफतराई) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोनू पिछले कुछ समय से सामान्य था, लेकिन उसका शव इस तरह सार्वजनिक भवन की छत पर संदिग्ध हालत में मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सुबह जब कुछ ग्रामीण उस ओर से गुजरे, तो उन्हें छत पर शव होने का अंदेशा हुआ। ग्रामीणों ने बिना देर किए तत्काल इसकी सूचना स्थानीय अर्जुनी थाना पुलिस को दी।

जांच में जुटी फॉरेंसिक और अर्जुनी पुलिस की टीम

सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीढ़ी के सहारे आंगनबाड़ी भवन की छत पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। शरीर पर किसी चोट या संदिग्ध निशान को लेकर भी पुलिस बारिकी से तफ्तीश कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Share this

You may have missed