खेत में दफन महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई…NV News

Share this

NV News- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के बोरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमानारा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को गांव के ही एक खेत में एक ताजी कब्र खुदी होने की सूचना मिली। खेत में संदिग्ध तरीके से शव को दफनाए जाने की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बोरई थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब संदिग्ध कब्र की खुदाई करवाई गई, तो उसमें से एक महिला का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त गांव की ही रहने वाली बिंदा बाई के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, मृतका बीते 30 मई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। खेत में इस तरह शव मिलने से मामला सीधे तौर पर संदिग्ध मौत और हत्या की आशंका से जुड़ गया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह से हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को दफनाने का नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this