काल बनी रफ्तार: कुछ ही घंटों में 3 बड़े सड़क हादसों से दहला इलाका, दमकल वाहन पलटने और बाइक भिड़ंत सहित 4 की मौत…NV News

Share this

NV News- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नगरी और केरेगांव थाना क्षेत्रों में कुछ ही घंटों के भीतर तीन अलग-अलग भीषण सड़क हादसे हुए हैं। इन दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ हुए इन हादसों के बाद से ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा डोंगरडुला के पास घटित हुआ, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी खौफनाक घटना गट्टासिल्ली मोड़ पर हुई, जहां मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक दमकल (फायर ब्रिगेड) वाहन सीधे क्रूजर गाड़ी के ऊपर पलट गया। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि क्रूजर के चालक और उसमें सवार एक सफाईकर्मी की मौके पर ही दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क हादसों का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका और तीसरा हादसा छुही-सलोनी के पास मार्ग पर हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ऑटोमोबाइल शोरूम के कर्मचारी की मौत होने की खबर सामने आई है। इन तीनों हादसों की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थलों पर पहुंचीं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Share this

You may have missed