सिस्टम का बड़ा खेल: श्मशान पहुँच चुके लोगों को सरकार दे रही ‘सम्मान निधि’, हज़ारों अपात्रों की भी लगी लॉटरी; चौंकाने वाला खुलासा…NV News

Share this

NV News – रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सरकारी खजाने को चूना लगाने का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर विभाग के पैरों तले जमीन खिसक गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका उद्देश्य गरीब किसानों को सहारा देना है, उसमें रायपुर के भीतर बड़े स्तर पर सेंधमारी हुई है। विभागीय ऑडिट और जाँच में यह बात सामने आई है कि यहाँ हजारों ऐसे लोग सरकारी पैसे का आनंद ले रहे हैं, जिनका इस योजना से कोई वास्ता ही नहीं होना चाहिए था।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस योजना का लाभ उठाने वालों में 2,163 ऐसे नाम शामिल हैं जिनकी मृत्यु सालों पहले हो चुकी है। यानी श्मशान पहुँच चुके लोगों के खातों में भी सरकार की किस्तें नियमित रूप से जमा हो रही हैं। इतना ही नहीं, जब दस्तावेजों की गहराई से पड़ताल की गई, तो 1,310 लाभार्थी ऐसे मिले जो पूरी तरह से अपात्र हैं, फिर भी वे सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर हर साल हजारों रुपये डकार रहे हैं।

इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद अब प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर सत्यापन में चूक कैसे हुई? क्या इस खेल में विभाग के ही कुछ सफेदपोश लोग शामिल हैं? फिलहाल, प्रशासन ने इन सभी खातों पर रोक लगा दी है और अब तक दी गई राशि की वसूली (Recovery) के लिए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस खुलासे ने योजना के क्रियान्वयन और उसकी पारदर्शिता पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

Share this

You may have missed