जेलों में 285 कैदियों की मौत और रोप-वे हादसे पर NHRC सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार से 15 दिन में मांगा जवाब…NV News

Share this

NV News – Raipur। छत्तीसगढ़ में जेलों में 285 कैदियों की मौत और हालिया रोप-वे हादसे को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दोनों मामलों पर गंभीर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

आयोग का मानना है कि जेलों में बड़ी संख्या में हुई मौतें और रोप-वे हादसा मानवाधिकार से जुड़े गंभीर मुद्दे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। NHRC ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटनाओं के कारणों, जिम्मेदारियों और उठाए गए कदमों की पूरी जानकारी समयसीमा के भीतर प्रस्तुत की जाए।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, इन घटनाओं ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था, जेल प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें सरकार के जवाब और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share this