रायपुर महापौर मीनल चौबे का निर्देश: निजी स्कूलों को संपत्तिकर में मिलेगी नियमानुसार छूट, अधिकारियों को सख्त हिदायत…NV News

Share this

रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के निजी स्कूल संचालकों ने आज महापौर मीनल चौबे से मुलाकात कर संपत्तिकर में राहत की मांग की। इस पर महापौर ने अधिनियम की धारा 12-ए के तहत पंजीकृत स्कूलों को नियमानुसार छूट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल संपत्तिकर में छूट का प्रावधान है, अन्य कर देय होंगे।

महापौर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, जिनमें उपायुक्त जागृति साहू और आईटी विशेषज्ञ रंजीत रंजन शामिल थे, को निर्देशित किया कि वे स्कूलों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। उन्होंने 3 दिनों के भीतर स्वविवरणी फॉर्म भरवाकर नियमानुसार कर वसूली सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही, किसी भी प्रकार के अभद्र व्यवहार या नियम विरुद्ध कार्रवाई पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

महापौर ने जोर देकर कहा कि कर वसूली निगम के हित में जरूरी है, लेकिन यह प्रक्रिया पारदर्शी और शालीन होनी चाहिए। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बकायादारों के साथ मर्यादित व्यवहार करें और अधिनियम के दायरे में रहकर ही अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Share this

You may have missed