भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए ‘माटी पूजन महाअभियान’ की शुरुआत करेगी भूपेश सरकार

Share this

NV News:-   भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए गोमूत्र और अन्य जैविक सामग्रियों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार तीन मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘माटी पूजन महाअभियान’ की शुरुआत करेगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बजाय ‘वर्मी कम्पोस्ट’ का उपयोग करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाएगा।

 

अधिकारी ने कहा, ‘मंत्रिमंडल ने एक नवंबर 2004 से नियुक्त शासकीय कर्मचारियों के लिए नई अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की स्वीकृति प्रदान की है।

Share this

You may have missed