How To Store Chutney: हफ़्तों तक खराब नहीं होगी घर की बनी चटनी, फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स…NV News
Share this
भारतीय खाने का स्वाद चटनी के बिना अधूरा माना जाता है, चाहे वह धनिया-पुदीने की तीखी चटनी हो या टमाटर की खट्टी-मीठी। अक्सर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि फ्रिज में रखने के बावजूद चटनी एक-दो दिन में काली पड़ जाती है या उसका स्वाद बदल जाता है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ आसान और प्रभावी किचन हैक्स अपनाकर आप अपनी पसंदीदा चटनी को 15 दिनों तक फ्रेश और लजीज बनाए रख सकते हैं। इसके लिए बस आपको स्टोरेज के सही तरीकों पर ध्यान देने की जरूरत है।
चटनी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का सबसे पहला नियम है एयरटाइट कंटेनर का उपयोग। चटनी को हमेशा कांच के जार में रखें, क्योंकि प्लास्टिक के डिब्बों में गंध आने का डर रहता है। दूसरा महत्वपूर्ण तरीका है नींबू के रस या सिरके (Vinegar) का इस्तेमाल। चटनी पीसते समय इसमें एक चम्मच नींबू का रस या विनेगर मिला देने से यह नेचुरल प्रिजर्वेटिव का काम करता है और चटनी का हरा रंग बरकरार रहता है। इसके अलावा, चटनी के ऊपर तेल की एक पतली परत डालने से हवा का संपर्क टूट जाता है, जिससे फंगस नहीं लगती।
यदि आप चटनी को 15 दिन से भी ज्यादा समय के लिए स्टोर करना चाहते हैं, तो आइस क्यूब ट्रे का तरीका सबसे बेस्ट है। चटनी को आइस ट्रे में जमा लें और जमने के बाद इन क्यूब्स को जिप-लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में रख दें। जब भी जरूरत हो, एक क्यूब निकालें और इस्तेमाल करें। साथ ही, चटनी निकालते समय हमेशा सूखे और साफ चम्मच का प्रयोग करें। इन छोटे-छोटे बदलावों से आपकी मेहनत भी बचेगी और खाने का जायका भी बना रहेगा।
