CM Sai Meeting: सीएम साय की बड़ी तैयारी! हाईलेवल बैठक में विकास की नई रणनीति पर मंथन

Share this

रायपुर। Bastar Development, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर राजधानी रायपुर में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुशासन और तेज विकास को लेकर शासन की प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा की गई। बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

Bastar Review Meeting, बैठक में बस्तर अंचल में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों और जमीनी स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

सुरक्षा से लेकर रोजगार तक पर फोकस

Bastar Review Meeting, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर के समग्र विकास के लिए सुरक्षा, रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्थानीय आजीविका को एक साथ आगे बढ़ाना जरूरी है। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को विकसित करने पर भी मंथन किया गया।

समन्वित प्रयासों पर सीएम का जोर

Tribal Area Development, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए ठोस कार्ययोजना के साथ काम करने की जरूरत है।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Tribal Area Development, इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बस्तर के विकास से जुड़े प्रस्तावों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

Share this

You may have missed