Raipur News: इस कार्यक्रम का बजरंग दल ने किया विरोध, अनुमति न मिलने पर आयोजन रद्द
Share this
रायपुर। Zakat Foundation program Raipur, राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन जकात फाउंडेशन द्वारा किया गया था, जिसमें एक मोटिवेशनल स्पीकर को आमंत्रित किया गया था।
Zakat Foundation program Raipur, जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ कुछ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ता सभागार पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आयोजन पर आपत्ति जताई।
Zakat Foundation program Raipur, बजरंग दल का आरोप था कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
Zakat Foundation program Raipur, प्रशासन द्वारा आयोजनकर्ताओं से कार्यक्रम से संबंधित लिखित अनुमति के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आयोजक कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अधिकारियों ने एहतियातन कार्यक्रम को शुरू होने से पहले ही निरस्त करने का निर्णय लिया।
फिलहाल मामले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
