CM Sai Goa visit: गोवा दौरे पर मुख्यमंत्री साय, गोवा के सीएम से की सौजन्य मुलाकात
Share this
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai Goa visit, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मुलाकात करने पहुंचे। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
CM Vishnu Deo Sai Goa visit बैठक के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रशासनिक अनुभव साझा किए और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। साथ ही, केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, पर्यटन, संस्कृति एवं सुशासन जैसे विषयों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई।
CM Vishnu Deo Sai Goa visit, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्यों के बीच सहयोग और संवाद से नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने इस मुलाकात को दोनों राज्यों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम बताया।
यह भेंट सौहार्द और आपसी विश्वास का प्रतीक रही, जिससे भविष्य में राज्यों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
